प्रतापगढ़ में हुआ मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण का आरंभ, बेटियों के अधिकार और नारी शक्ति का दिया संदेश

पट्टी कोतवाली से निकली जागरूकता रैली

गाँव लहरिया न्यूज/प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-04) का शुभारम्भ के अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कैम्प कार्यालय से मिशन शक्ति अभियान की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी उपस्थित रहे। यह रैली कैम्प कार्यालय से शुरू होकर पुलिस लाइन से चौक घंटाघर, भंगवा चुंगी, गाजी चौराहा होते हुये क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (अफीम कोठी) पर समाप्त हुई। मिशन शक्ति के विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद मुख्यालय में चार पहिया और दो पहिया वाहनों से जनजागरूकता हेतु महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गयी। चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों पर विभिन्न योजनाओं के पोस्टर्स/बैनर व मिशन शक्ति का प्रतीक चिन्ह (लोगो) को प्रदर्शित किया गया।

पट्टी में क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह व प्रभारी कोतवाल अर्जुन सिंह की उपस्थिति में निकली जागरूकता रैली

कोतवाली पट्टी में क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह व प्रभारी कोतवाल अर्जुन सिंह की अगुवाई में जागरूकता रैली निकली जिसमें महिला सिपाहियों ने दो पहिया वाहनों पर सवार होकर नगर का भ्रमण किया और जागरूकता का सन्देश दिया.

 जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मिशन शक्ति- चतुर्थ चरण अभियान का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन और महिला- सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

Related Articles

Back to top button