सम्मानित किये गए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह

तास्कन्द के राज्यपाल के सालाहाकार और मशहूर चिकित्सक डॉ. आनंद त्रिपाठी ने सामाजिक कार्यों के लिए किया सम्मानित

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

रामनवमी के अवसर पर नगर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में सूबे के कद्दावर भाजपा नेता राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ मोती सिंह का सम्मान हुआ। यह सम्मान क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आनंद त्रिपाठी ने किया। आपको बता दें की डॉ आनंद चिकित्सक होने के साथ साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय रहते हैँ। वर्तमान में तास्कन्द के राज्यपाल के सालाहकार के रूप में प्रतिष्ठित डॉ आनंद ने गाँव लहरिया रिपोर्टर से बात चीत के दौरान बताया कि राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ मोती सिंह पट्टी क्षेत्र के गौरव है और संरक्षक और मार्गदर्शक के रूप में सदैव उपलब्ध रहते है। तास्कन्द से लाई हुई विशेष भेंट को देते हुए डॉ आंनद ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को तास्कन्द भ्रमण के लिए आमंत्रित भी किया।

Related Articles

Back to top button