बीबीपुर ठकुरान में भाजपा ने दोहराई जीत, अतुल सिंह सभासदी जीते पिता भोलानाथ सिंह का बढ़ा सम्मान

गाँव लहरिया न्यूज/पट्टी
बीबीपुर ठकुरान से भारतीय जनता पार्टी ने जीत का आकड़ा दोहरा दिया है. वार्ड संख्या 5 में सभासद पद हेतु चुनाव लड़ रहे अतुल सिंह 46 वोटों से विजयी हुए हैं. बीबीपुर ठाकुरान में लगातार चौथी बार भोला नाथ सिंह की जीत हुई. इसके पहले तीन बार भोलानाथ सिंह स्वयं और इस बार इनके पुत्र अतुल सिंह चुनाव मैदान में थे. वार्ड के लोगों ने पुत्र की जीत पर भोला नाथ सिंह का माला पहना कर स्वागत किया.अतुल सिंह के चुनाव जीतने पर वार्ड वासियों में ख़ुशी का माहौल है इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के महामंत्री प्रतिरोध सिंह’बंटी’ समेत पदाधिकारियों ने ख़ुशी व्यक्त की.