धुवांधार प्रचार में जुटे अशोक जायसवाल, मिल रहा हर वर्ग का समर्थन  

गाँव लहरिया न्यूज/पट्टी 

भाजपा से अध्यक्ष पद के दावेदार अशोक जायसवाल प्रचार में दिन रात एक किये हुए हैं. एक तरफ भाजपा के दिग्गज मोर्चा संभाले हुए हैं तो दूसरी तरफ अशोक जायसवाल खुद समर्थकों संग एक एक दरवाजे पर जाकर दस्तक दे रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नम्बर दस में अशोक जायसवाल की भेंट गाँव लहरिया रिपोर्टर से हुई. अशोक जायसवाल के साथ हर वर्ग के लोग प्रचार में दिखे.

सरल व्यवहार की कर रहा हर कोई तारीफ

व्यापारियों के बीच इस बात को लेकर खूब चर्चा है की अशोक जायसवाल का व्यवहार काफी सरल है. कुछ बुजुर्ग तो यह भी कह रहे थे की आज तक अशोक का किसी से विवाद नहीं हुआ है और न ही अशोक ने किसी को कभी अपशब्द भी कहा है. चुनाव में अशोक जायसवाल की विनम्रता की तारीफ हर कोई कर रहा है. अब अशोक जायसवाल की विनामार्ता और मोती सिंह की लोकप्रियता मतदाताओं पर कितना असर दिखाती है यह तो समय ही बताएगा .

Related Articles

Back to top button