लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने आदित्य यादव

पट्टी तहसील में समपन्न हुआ चुनाव

आदित्य यादव बने लेखपाल संघ पट्टी के अध्यक्ष

अंकित पाण्डेय / रिपोर्टर गाँव लहरिया न्यूज 

पट्टी। तहसील सभागार में मंगलवार को दोपहर लेखपाल संघ का चुनाव कराया गया। चुनाव देवेश कुमार ओझा की देखरेख में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से आदित्य कुमार यादव अध्यक्ष व सभाजीत यादव निर्विरोध मंत्री बनाए गए। इसी प्रकार अजय कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार जायसवाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, हिमांशु सरोज उप मंत्री, कमलेश कुमार पटेल कोषाध्यक्ष, रजनीश कुमार पांडे आय-व्यय निरीक्षक, निर्वाचित हुए। लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शपथ सेना वृत्त लेखपाल श्रीपाल यादव ने दिलाई।

यहां पर सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष सचिन यादव, गया प्रसाद सरोज, धीरज कुमार पाल, सौरभ चौरसिया, महेश प्रसाद, महेंद्र प्रताप पांडे, अंकिता सिंह, ममता देवी वर्मा, समेत तहसील पट्टी के तमाम लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button