अभाविप के अंकित शुक्ला ने जरूरतमंदो को बांटा कंबल

गाँव लहरिया न्यूज/पट्टी

बढ़ते शीतलहर और कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। वहीं इस भीषण ठंड में गरीबों को ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े तक उपलब्ध नहीं है। इसे देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सैफाबाद नगर इकाई के नगर मंत्री अंकित शुक्ला ने बृहस्पतिवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। अंकित शुक्ला ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। हम लोग अत्यंत निम्न वर्गीय परिवार को चिन्हित कर कंबल वितरण की योजना बनाई तथा दर्जनों परिवार को इसका लाभ मिले ऐसा प्रयास किया। प्रशासन द्वारा सैकड़ों कंबल मिलते हैं, परंतु उसका लाभ अत्यंत निम्न वर्गीय परिवार नहीं ले पाते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान नगर सह मंत्री ब्रिजेश पाण्डेय, सनी तिवारी, शिवांश,अनुज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button