गड़वारा की चेयरमैन ने नगर में राम-राज्य लाने का लिया संकल्प, भगवान श्री राम को बैठाया कुर्सी पर

भगवान श्री राम चलाएंगे नगर पंचायत गड़वारा की निकाय सरकार

अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम देगे विकास कार्यों की प्रेरणा, सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाने का नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया संकल्प

गाँव लहरिया न्यूज/प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़/ जिले के नवगठित नगर पंचायत गड़वारा की निकाय सरकार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चलाएंगे। आज नवगठित नगर पंचायत की बैठक में अध्यक्ष सीमा सिंह ने अपनी कुर्सी पर विधि विधान के साथ भगवान श्रीराम को विराजमान कराते हुए यह संकल्प लिया कि नगर पंचायत में रामराज की तरह हर आम आदमी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर नगर निकाय अध्यक्ष ने सभी सभासदों को यह विश्वास दिलाया कि प्रत्येक वार्ड में भेदभाव विहीन विकास कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव में सीमा सिंह अध्यक्ष पद पर विजयी हुई थी। इसके बाद आज नगर पंचायत की पहली बैठक अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गयी ।इस बैठक में अधिशासी अधिकारी अभय रंजन शाहित सभी नवनिर्वाचित सभासदों ने भाग लिया।

भगवान् श्री राम से प्रेरणा लेकर चलाएंगे सरकार : सीमा सिंह

नगर अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि इस नगर पंचायत को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चलाएंगे। अध्यक्ष की कुर्सी पर मर्यादा पुरुषोत्तम विराजमान होकर विकास कार्यों की प्रेरणा अधिशासी अधिकारी सहित अध्यक्ष को देते रहेंगे। सभासदों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बताया कि यह नगर पंचायत नवगठित है इसलिए यहां विकास के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। जिस पर अध्यक्ष ने सभी सभासदों को विश्वास दिलाया कि यह नगर पंचायत ‘ सबका साथ- सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए गड़वारा पंचायत को आदर्श नगर पंचायत में बदला जाएगा। गरवारा बाजार में साइकिल स्टैंड बनाए जाने का भी निर्णय इस बैठक में लिया गया। इसके साथ ही वार्डों में इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण के साथ साफ सफाई का कार्य कराया जाएगा। नगर पंचायत में कूड़े के निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर बनाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button