बीबीपुर निवासी गौरव सिंह लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी गौरव सिंह, उम्र लगभग 16 वर्ष, बुधवार सुबह 11 बजे से लापता हैं। गौरव, संजय सिंह उर्फ संजू के पुत्र हैं। परिजनों के अनुसार वह रोज़ की तरह घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटे।गौरव के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता और तनाव का माहौल है। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और आस-पास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।परिवार ने आमजन से सहयोग की अपील की है। अगर किसी व्यक्ति को गौरव सिंह के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें:

📞 संजू सिंह: 8181811059

📞 मोनू सिंह: 8052571005

गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने गौरव के सकुशल वापस लौटने की कामना की है। परिजन स्थानीय थाने में सूचना देने की प्रक्रिया में भी जुटे हैं। प्रशासन से भी मदद की अपेक्षा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button