संग्रामपुर में शुरू हुई धान की रोपाई, किसान शेर बहादुर सिंह ने की नई शुरुआत

गाँव लहरिया न्यूज़/अमेठी

संग्रामपुर विकासखंड के ग्राम सभा पूरे चरई, मजरा पुन्नपुर के प्रगतिशील किसान शेर बहादुर सिंह ने मानसून से पहले ही धान की रोपाई शुरू कर क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक मिसाल पेश की है। उन्होंने करीब एक हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई की शुरुआत की है।विशेष बात यह रही कि किसान ने कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर मई माह में ही नर्सरी तैयार कर ली थी। हालांकि इस वर्ष समय से वर्षा नहीं हुई, लेकिन शेर बहादुर सिंह ने ट्यूबवेल से सिंचाई कर नर्सरी को तैयार किया और धान की रोपाई शुरू कर दी।परंपरागत खेती को बढ़ावा देते हुए उन्होंने हरी खाद के रूप में ढैंचा की फसल उगाई और उसे सड़ाकर खेत में मिलाया, जिससे मिट्टी की उर्वरकता में वृद्धि हुई। खेतों में रोपाई के समय महिलाएं पारंपरिक लोकगीत गाते हुए काम कर रही थीं, जिससे खेतों का वातावरण आनंददायक हो उठा।शेर बहादुर सिंह का मानना है कि मानसून से पहले रोपाई करने से फसल की पैदावार बढ़ती है और उत्पादन समय पर तैयार हो जाता है। उनके इस प्रयास को देखकर अन्य किसान भी रोपाई की तैयारी में जुटने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button