कालिकन धाम में हवन-पूजन के बाद 151 किलो आम का ब्राह्मण भोज

गाँव लहरिया न्यूज़/अमेठी

बुधवार को संग्रामपुर क्षेत्र के पुन्नपुर निवासी संजय कुमार सिंह एवं उनके परिवारजनों—माता बक्स सिंह, केदारनाथ सिंह, नवीन सिंह एवं प्रवीण सिंह द्वारा कालिकन धाम स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण अखंड पाठ का आयोजन किया गया।पाठ समापन के पश्चात विधिवत हवन-पूजन हुआ, जिसके बाद विशेष रूप से 151 किलो आम का ब्राह्मण भोज कराया गया। संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन हनुमान जी की कृपा से परिवार व क्षेत्र में सुख-शांति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष किया जाता है।इस वर्ष ब्राह्मणों की इच्छा अनुसार उन्हें आम फल का भोज कराया गया। संजय कुमार सिंह ने यह भी कहा कि ब्राह्मणों के आशीर्वाद से परिवार का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है।कार्यक्रम में कालिकन धाम सहित आस-पास के अनेक ब्राह्मणों ने भाग लिया और आम फल का भोजन कर आयोजन को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button