यूथ कांग्रेस की अंजलि उपाध्याय बनीं प्रदेश को-ऑर्डिनेटर

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गाँव लहरिया प्रतिनिधि /प्रतापगढ़

यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया की जिला प्रभारी अंजलि उपाध्याय को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी मनू जैन द्वारा जारी पत्र के माध्यम से उन्हें प्रदेश को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंजलि उपाध्याय को माला पहनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। रानीगंज विधानसभा के शिवगढ़ विकासखंड अंतर्गत बभनमई ग्रामसभा निवासी अंजलि उपाध्याय वरिष्ठ कांग्रेस नेता पशुपति उपाध्याय की पुत्री हैं।

इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंजलि उपाध्याय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष इरफान अली, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशु, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, मोनू मिश्रा, मोहम्मद वसीम, राजेंद्र वर्मा, मोहम्मद हुजैफ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button