सपा के लिए बड़ा दिन : आज है देश की पहली महिला निर्विरोध सांसद का जन्मदिन, अखिलेश यादव ने दी बधाई

गाँव लहरिया न्यूज डेस्क/अंकित पाण्डेय
आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व् सांसद डिम्पल यादव का जन्म दिन है। डिम्पल यादव ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ मनाया । डिम्पल यादव के जन्म दिन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने ट्विट करते हुए लिखा “नेता महिला सशक्तिकरण की बुलंद आवाज, समाजवाद की प्रहरी, मैनपुरी लोकसभा की पहली महिला सांसद, देश की पहली महिला निर्विरोध सांसद, भारतीयता से परिपूर्ण, संस्कृति की पहचान, सौम्यता की प्रतीक आदरणीया श्रीमती@dimpleyadav जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिवस आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी के साथ मनाया गया।