पट्टी में अपना वजूद नही बचा सकने वाली सपा ने नवसृजित ढ़खवा नगर पंचायत में जीत से की शुरुवात

गाँव लहरिया न्यूज/अंकित पाण्डेय
पट्टी तहसील के तीन नगर पंचायतों में दो में कमल खिला पट्टी और रामगंज में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली जबकी नवसृजित ढ़खवा नगरपंचायत में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज़ की.पट्टी में समाजवादी पार्टी फिर से अपना वजूद नही बचा सकी और एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। सपा प्रत्याशी का जीत के लिए ओवर कॉन्फिडेंस और चुनावी प्रचार प्रसार के आभाव में चारो खाने चित्त हो गई। सिर्फ एक या दो वार्ड में मामूली बढ़त मिली और अन्य वार्डो में भाजपा ने सपा को पटखनी दिया। वही कार्यकर्ताओ का एकजुट न होना भी सपा के लिए भारी पड़ा। जबकि ढ़खवा नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी ने अपना खाता खोल लिया है.सपा प्रत्याशी अशोक त्यागी 701 मतों से विजयी हुए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अशोक त्यागी पुल 3279 तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश गौतम को कुल 2578 मत मिले वहीं जनसत्ता दल समर्थित प्रत्याशी संदीप सरोज को कुल 1345 मत मिले।