‘सर्वेश उपाध्याय’ के पिता जी का हुआ निधन,गांव में शोक

गाँव लहरिया न्यूज़ /पट्टी

सदहा गांव निवासी सरल स्वभाव और समाजसेवा में अग्रणी मानिकचंद्र उपाध्याय का शनिवार शाम मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके पुत्र सर्वेश उपाध्याय समाजसेवा से जुड़े हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्व. उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

 

Related Articles

Back to top button